घमंडी औरत(arrogant woman)


एक अति सुंदर महिला ने विमान में प्रवेश किया।और अपनी सीट की तलाश में जुट गई।थोड़ी देर के बाद उसने देखा किसकी सीट एक ऐसे आदमी के बगल में है जिसके दोनो हाथ नही है।सुंदर महिला को उस अपाहिज आदमी के पास बैठने में झिझक हुई।उस सुंदर महिला ने एयरहोस्टेस से बोला-मैं इस सीट पर सुविधापूर्वक यात्रा नही कर पाऊंगी।क्योंकि मेरी बगल वाली सीट पर जो आदमी बैठा हुआ है,उसके दोनो हाथ नही है।उस सुंदर महिला ने एयरहोस्टेस से सीट बदलने का आग्रह किया।असहज हुई एयरहोस्टेस ने पूछा-मैडम क्या आप मुझे कारण बता सकती है।सुंदर महिला ने जवाब दिया-मैं ऐसे लोगो को पसंद नही करती।और ऐसे आदमी के पास बैठकर मैं यात्रा नही कर पाऊंगी।दिखने में पढ़ी लिखी और विनम्र प्रतीत होने वाली महिला की यह बात सुनकर एयरहोस्टेस अचंभित हो गई।महिला ने एक बार फिर जोर देकर एयरहोस्टेस से अपनी सीट बदलने का आग्रह किया।एयरहोस्टेस ने खाली सीट की तलाश में चारो ओर नजर घुमाई।पर कोई भी सीट खाली नहीं था।एयरहोस्टेस ने सुंदर महिला से कहा-मैडम इकोनॉमी क्लास में कोई भी सीट खाली नहीं है।किंतु यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है।अतः मैं विमान के कप्तान से बात करती हूं।कृपया तब तक थोड़ा धैर्य रखें।ऐसा कहकर एयरहोस्टेस कप्तान से बात करने के लिए चली गई।और उसने जाकर कप्तान को पूरी बात बता दिया।कुछ समय बाद वो लौटी और उस सुंदर महिला से कहा-मैडम आपको जो असुविधा हुई उसके लिए हमे दुख है।इस पूरे विमान में केवल एक ही सीट खाली है और वह प्रथम श्रेणी में है।मैंने हमारी टीम से बात की और हमने एक असाधारण निर्णय लिया।एक यात्री को इकोनामी क्लास से प्रथम श्रेणी में भेजने का कार्य ,हमारी कंपनी के इतिहास में ऐसा शायद पहली बार हो रहा है।सुंदर महिला अत्यंत प्रसन्न हो गई ,किंतु इससे पहले की वह अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करती और एक शब्द बोल पाती,एयरहोस्टेस उस अपाहिज आदमी की ओर बढ़ गई और विनम्रता पूर्वक उसे पूछा-"सर क्या आप प्रथम श्रेणी में जा सकते है"।क्योंकि हम नहीं चाहते की आप एक अशिष्ट यात्री के साथ सफर करके परेशान हो।यह सुनकर सभी यात्रियों ने ताली बजाकर इस निर्णय का स्वागत किया।वह अति सुंदर दिखने वाली महिला तो अब शर्म से नजरे नही उठा पा रही थी।तब उस अपाहिज आदमी ने खड़े होकर कहा-मैं एक भूतपूर्व सैनिक हूं,और मैने एक ऑपरेशन के दौरान कश्मीर सीमा पर हुए बम विस्फोट में मैने अपने दोनो हाथ खो दिए थे।सबसे पहले मैंने इन देवी जी को बात सुनी,तो मैं सोच रहा था की मैने भी किन लोगो के लिए अपनी जान जोखिम में डाली और अपने हाथ खोए?लेकिन जब आप सभी लोगो की प्रतिक्रिया देखी तो अब अपने आप पर गर्व महसूस हो रहा है,की मैने अपने देश और देशवासियों की खातिर अपने दोनो हाथ खोए।और इतना कहकर वह प्रथम श्रेणी में चला गया।सुंदर महिला पूरी तरह से शर्मिन्दा होकर सर झुकाए सीट पर बैठ गई।
अगर विचारो में उदारता नही है तो ऐसी सुंदरता का कोई महत्त्व नहीं है।                                                                                                        Translate in english                                                                                                  
An exquisite woman entered the plane. And began to look for her seat. After a while she saw whose seat was next to a man who had no hands. Hesitated. The beautiful lady said to the airhostess - I will not be able to travel comfortably on this seat. Because the man sitting next to me does not have both hands.

The beautiful lady requested the airhostess to change the seat. The airhostess, who was uncomfortable, asked - Madam, can you tell me the reason. The beautiful lady replied - I do not like such people. And I will not be able to travel sitting next to such a man. The airhostess was astonished to hear this from the lady. The lady once again insisted upon the airhostess to change her seat. The airhostess looked around in search of the vacant seat. But none of the seats were vacant. Told the woman - Madam, there is no vacant seat in economy class. But it is our responsibility to take care of the convenience of the passengers. So I am the captain of the plane. Let me talk to Tan. Please have some patience till then. Saying this the airhostess went to talk to the captain. And she went and told the whole thing to the captain. After some time she returned and said to the beautiful lady – Madam you jo We are sorry for the inconvenience caused. There is only one vacant seat in this entire plane and that is in first class. I spoke to our team and we took an extraordinary decision. The task of shifting a passenger from economy class to first class This is probably the first time in the history of our company. The beautiful lady was overjoyed, but before she could react and say a word, the airhostess turned to the handicapped man and politely asked him- "Sir can you go in first class". Because we don't want you to be disturbed by traveling with a rude passenger. Hearing this, all the passengers applauded the decision. Then the handicapped man stood up and said – I am an ex-soldier, and I had exploded a bomb on the Kashmir border during an operation. I had lost both my hands in the blast. First of all I listened to these devi ji, so I was wondering for whom I also risked my life and lost my hands? But when you saw the reaction of all the people So now feeling proud of myself, that I lost both my hands for the sake of my country and countrymen. And saying this he went to first class. The beautiful lady completely embarrassed and sat down on the seat with her head bowed. If I do not have generosity then such beauty is of no importance

Comments

Popular posts from this blog

The story of the miser.

Single use plastic vilopan essay in hindi(about-500 words).

Heart touching story